Maruti Suzuki Brezza लोकप्रियता को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अपनी नई 2026 Maruti Brezza को भारतीय बाजार में ₹7.40 लाख (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है।
नई 2026 Maruti Brezza में सबसे बड़ा और खास बदलाव इसके मैकेनिकल और पावरट्रेन डिपार्टमेंट में किया गया है। इसमें अब एक नया 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके अलावा, कार में 1.0-लीटर बूस्टरजेट (टर्बो) इंजन का विकल्प मिलता है, जो Fronx के मुकाबले ज्यादा पावर जनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें अब 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर और अंडरबॉडी सीएनजी टैंक की सुविधा दी गई है।
इसे भी पढ़े –Toyota Innova Hycross Facelift 2026: न्यू Hilux वाले मस्कुलर SUV लुक, जानें लीक्स
लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में 2026 Maruti Brezza के कुल सिलुएट को पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ नए स्टाइलिश एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। इसके फ्रंट में रिवाइज्ड फेस, ग्रिल पर गोल्डन इंसर्ट्स और फॉग लैंप्स के लिए ट्रायंगुलर इंसर्ट्स दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में नई डोर क्लैडिंग और नए अलॉय व्हील्स का डिजाइन देखने को मिलता है।
इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन कंपनी की मिड-साइज़ SUV Victoris से प्रेरित है। इसमें एम्बिएंट लाइटिंग, नए HVAC कंट्रोल्स, वायरलेस चार्जिंग पैड (एक्टिव कूलिंग के साथ), इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और नए सेकंड-रो हेडरेस्ट्स जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं जो केबिन को काफी लग्जरी फील देते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Brezza का 1.0-लीटर टर्बो इंजन 108 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मारुति की Fronx में भी मिलता है, लेकिन Brezza में इसे ज्यादा ट्यून किया गया है जिससे यह 9 bhp ज्यादा पावर और 23 Nm ज्यादा टॉर्क देती है। यह नया टर्बो इंजन ड्राइवरों को सड़क पर दमदार पिकअप और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
इसे भी पढ़े –Nissan Tekton SUV 2026: निस्सान पेट्रोल लुक और 212mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ लॉन्च हुई निसान की नई धाकड़ SUV
कीमत, कलर्स और कॉम्पटीशन
2026 Maruti Brezza की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.40 लाख से शुरू होती है। कंपनी ने इसे कई आकर्षक मोनो-टोन और डुअल-टोन कलर ऑप्शंस में पेश किया है, जिनमें स्प्लेंडिड सिल्वर, सिज़लिंग रेड, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, मैग्मा ग्रे और लस्ट्रास बेज शामिल हैं।
भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch, Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq और Kia Sonet जैसी लोकप्रिय गाड़ियो से होगा।
अगर आप अपने परिवार के लिए एक रिलायबल, फीचर्स से भरपूर और दमदार परफॉर्मेंस वाली SUV तलाश रहे हैं, तो 2026 Maruti Brezza आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक लॉन्च जानकारी पर आधारित है। ऑन-रोड कीमत, फाइनेंस ऑफर्स और वेरिएंट्स की सटीक जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी Maruti Suzuki डीलरशिप से संपर्क करें।










