धड़ाधड़ पैसो की बरसात करा देंगी कीवी फल की खेती, जानिए इसके फ़ायदे और होने वाली कमाई

धड़ाधड़ पैसो की बरसात करा देंगी कीवी फल की खेती, जानिए इसके फ़ायदे और होने वाली कमाई

By: Sagar Charpe

On: Monday, November 3, 2025 2:10 PM

Kiwi Fruit Cultivation: अगर आप भी खेती में कुछ नई फसल ट्राई कर लाखों का मुनाफ़ा कमाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि कीवी की खेती से किसान ज़बरदस्त कमाई कर रहे हैं। आज हम कीवी (Kiwi) फल की खेती की बात कर रहे हैं, जिसकी इस समय बाज़ार में भारी डिमांड के साथ क़ीमत भी तगड़ी मिल रही है, जिससे किसान मोटी कमाई कर पा रहे हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

जानिए कैसे करें कीवी फल की खेती?

बता दे कीवी की खेती के लिए कैसी मिट्टी और कैसी जलवायु की आवश्यकता रहती है। सबसे पहले बता दें कि कीवी की खेती ठंडे क्षेत्र में की जाती है, गर्म जगह पर नहीं। वहीं, मिट्टी की बात करें तो कीवी की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है, जिसका pH मान 5 से 6 के बीच में रहे तो उत्तम रहता है।

इसके अलावा, यह भी जान लें कि कीवी की खेती के लिए पानी की थोड़ी ज़्यादा ज़रूरत होती है। इस तरह से सिर्फ़ इतनी बातों का ध्यान रखकर आप कीवी की खेती कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :-फकीरचंद से अमीरचंद बना देगी इस बर्फीले फल की खेती, डायबिटीज के लिए है संजीवनी बूटी

कीवी सेहत के लिए बड़ी फ़ायदेमंद

कीवी फल की बाज़ार में भारी डिमांड रहती है, क्योंकि कीवी सेहत के लिए बड़ी फ़ायदेमंद होती है। कीवी में विटामिन E, विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम, और कॉपर अच्छी मात्रा में रहता है, जिससे डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह देते हैं।

इन्हीं फ़ायदों के कारण बाज़ार में लोग इसकी ख़ूब डिमांड रखते हैं, साथ ही इसकी क़ीमत भी अच्छी मिलती है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही किसानों ने कीवी की खेती की शुरुआत की और आज किसान इससे लाखों रुपये का मुनाफ़ा प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :-लड़कियों की रापचिक फोटू लेने आया Oppo का कंटाप स्मार्टफोन, 50MP सेल्फी के साथ 80W फ़ास्ट चार्जिंग

कीवी की खेती से होंगी अंधाधुन कमाई

कीवी की खेती में लागत और कमाई की बात करें तो, किसानों को इस खेती में निवेश तो अन्य खेती से थोड़ा ज़्यादा करना पड़ सकता है, मगर इससे कमाई भी अन्य खेती से ज़्यादा होगी, क्योंकि बाज़ार में इसकी भारी माँग के साथ अच्छी क़ीमत भी मिलती है।

निवेश की बात करें तो इसमें ₹4 लाख रुपये तक का निवेश करना पड़ सकता है। इसके साथ, इसमें कमाई देखें तो ख़र्च निकालकर भी इसमें ₹10 से ₹12 लाख रुपये तक की कमाई की जा सकती है। इस फल में बीमारियाँ न के बराबर होती हैं और इसमें बाहरी इनपुट भी बहुत कम प्रयोग होते हैं, जिससे इसकी लागत बहुत कम होती है और बाज़ार में यह ₹200 से ₹300 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक जाता है।

डिस्क्लेमर: खेती से जुड़ी जानकारी, उपज और मुनाफ़ा ज़मीन की गुणवत्ता, जलवायु और खेती के तरीके पर निर्भर करता है। निवेश करने से पहले स्थानीय कृषि विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें।

Follow Us

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Sagar Charpe

मैं सागर चारपे, Taaza Trust का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी में विशेष रुचि है। इस वेबसाइट पर मैं कार, बाइक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी, अनुभव और गाइड अपने शब्दों में साझा करता हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि पाठकों को भरोसेमंद, मौलिक और उपयोगी जानकारी मिले, जो उनके लिए सच में मददगार हो। वेबसाइट पर मौजूद सभी आर्टिकल मैंने खुद लिखे हैं और हर पोस्ट में अपनी समझ और रिसर्च जोड़ने की कोशिश करता हूँ। आप मुझसे ईमेल या सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपने सुझाव भी साझा कर सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment