Yamaha की स्पोर्ट्स बाइक की बात ही कुछ अलग है। ग्राहकों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए Yamaha ने हाल ही में बाज़ार में अपनी स्लीक और स्पोर्टी Yamaha MT-15 V2 बाइक पेश की है। यह इन दिनों युवाओं की काफ़ी लोकप्रिय बाइक बन गई है। Yamaha MT-15 V2 बाइक के लॉन्च होते ही KTM जैसी कई दमदार कंपनियों को झटका लगा है, क्योंकि इसका सॉलिड लुक, बमबाट फीचर्स और ज़बराट माइलेज इसे सेगमेंट में सबसे आगे खड़ा करते हैं। तो आइए जानते हैं Yamaha MT-15 V2 के फीचर्स और क़ीमत के बारे में।
Yamaha MT-15 V2 के धांसू फीचर्स
Yamaha MT-15 V2 बाइक के फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में आपको इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्क्रीन के साथ Bluetooth कनेक्टिविटी, SMS और E-mail अलर्ट्स, कॉल अलर्ट, फ़्यूल इंडिकेटर, लास्ट पार्किंग लोकेशन, स्मार्टफ़ोन कनेक्टिविटी, साइड स्टैंड अलर्ट, स्पीड अलर्ट और रियल टाइम माइलेज जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं। Yamaha MT-15 बाइक को बिल्कुल आधुनिक युवाओं की मांग के अनुसार डिज़ाइन किया गया है।
Yamaha MT-15 V2 का दमदार इंजन और माइलेज
Yamaha MT-15 V2 बाइक में इंजन के तौर पर 155 cc का लिक्विड कूल्ड, 4-वाल्व इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 18.1 bhp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता वाला है। वहीं, इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का सपोर्ट भी मिलता है। इस दमदार इंजन की मदद से आपको 56.87 किमी प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज मिलता है।
Yamaha MT-15 V2 की क़ीमत
Yamaha MT-15 V2 बाइक की क़ीमत की बात करें तो यामाहा ने इसे ₹1,67,200 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती क़ीमत पर बाज़ार में लॉन्च किया है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की क़ीमत लगभग ₹1,72,700 रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुँचती है।
डिस्क्लेमर: बाइक की कीमत, फीचर्स और ऑफर्स अलग-अलग शहरों और डीलरशिप पर बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि ज़रूर कर लें।








