Maruti Alto 800 मार्केट में सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार है। इस कार को मिडिल क्लास फ़ैमिली द्वारा काफ़ी पसंद किया जाता है। Maruti Alto 800 में आपको 21 kmpl तक का दमदार माइलेज भी देखने को मिलता है, साथ ही इस कार में कई फ़ीचर्स भी दिए गए हैं। यह कार अपने शानदार माइलेज और कम क़ीमत के कारण माइलेज में Punch से लाख बेहतर साबित होती है। आइए जानते हैं Maruti Alto 800 के इंजन, फीचर्स और अन्य जानकारी के बारे में।
Maruti Alto 800 का दमदार इंजन
यदि बात करें Maruti Alto 800 के इंजन के बारे में तो Alto 800 में 796 सीसी का तीन-सिलेंडर वाला K10B इंजन लगा है, जो 48 PS की पावर और 69 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन बेहतर माइलेज और पर्याप्त परफ़ॉर्मेन्स का अच्छा संतुलन प्रदान करता है, जो रोज़मर्रा की सिटी राइडिंग के लिए परफ़ेक्ट है।
Maruti Alto 800 का ज़बरदस्त माइलेज
Maruti Alto 800 में धांसू माइलेज देखने को मिलता है, जिसके कारण इस कार को मिडिल फ़ैमिली द्वारा काफ़ी पसंद किया जाता है। Alto 800 अपनी ईंधन दक्षता के लिए जानी जाती है। ARAI (ऑटोमोबाइल रिसर्च एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया) के अनुसार, यह मारुति सुजुकी की कार 21.9 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है। वास्तविक ड्राइविंग परिस्थितियों में माइलेज थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन यह फिर भी एक किफ़ायती कार है।
Maruti Alto 800 के अपग्रेड फीचर्स
Maruti Alto 800 में कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलते हैं, जिनमें एयर कंडीशनर, पावर स्टीयरिंग, फ़्रंट पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और फ़्रंट सीट पर एयरबैग्स (नए मॉडल में) जैसे कई अन्य फीचर्स देखने को मिलते हैं।
Maruti Alto 800 कार के कलर ऑप्शन
यदि बात करें Maruti Alto 800 के कलर ऑप्शन की तो इसमें कई आकर्षक रंग मिलते हैं, जैसे: सॉलिटेयर व्हाइट, सिल्क ग्रे, कार्बन ब्लैक, सुपीरियर सिल्वर, कॉस्मो ब्लू, केरूलियन ब्लू (नए मॉडल में), और कैक्टस रेड (नए मॉडल में)।
जाने Maruti Alto 800 की क़ीमत
Maruti Alto 800 की क़ीमत आपके द्वारा चुने गए वेरिएंट और शहर के आधार पर भिन्न हो सकती है। हालाँकि, यह आम तौर पर भारत में सबसे किफ़ायती कारों में से एक है। इसकी शुरुआती ऑन-रोड क़ीमत लगभग ₹3.5 लाख (लगभग) से शुरू होती है।
डिस्क्लेमर: कार की कीमत, फीचर्स और माइलेज अलग-अलग शहरों और डीलर पर बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि ज़रूर कर लें।
also read :-
- Vivo T2 Pro 5G: मात्र ₹23,999 की क़ीमत में 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाला रापचिक स्मार्टफोन
- Kia Seltos को मार्केट से भगा देगी Renault की प्रीमियम कार, शार्प look के साथ मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर्स
- iphone की नैय्या डूबो देंगा Nokia का प्यारा सा 5G स्मार्टफोन, 200MP से खींचेगा लड़कियों की झकाझक फोटू








